वर्ण का अर्थ है मोड। संगीत मे 4 प्रकार के वर्ण होते हैं:
·
आरोही वर्ण -
केवल आरोह मात्र। तात्पर्य
यह कि नीची आवाज़ को ऊँचाई की ओर ले जाना। फिर चाहे वह एक स्वर तक ही ऊँची क्यों न
हो, आरोही वर्ण है।
·
अवरोही वर्ण -
केवल अवरोह मात्र। ऊँची से
नीची आवाज़ ले आना।
·
स्थाई वर्ण -
एक ही जगह पर रुकते हुए कुछ
देर तक कायम रहना। जैसे - ममम धध गग रेरे पप आदि।
·
संचारी वर्ण -
ऊपर लिखे हुए तीनो वर्णों
का मिला-जुला रूप। जहाँ से मन चाहा वहाँ को आवाज़ कि दिशा बदल दी या एक ही स्थान
पर रुक गये।
No comments:
Post a Comment